Tuesday, November 03, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 03 Nov 2026, 11:37 AM
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मेरठ, 03 नवंबर 2026। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की चेकिंग और सैंपलिंग के नाम पर छोटे एवं फुटकर व्यापारियों को कथित रूप से परेशान किए जाने के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन की ओर से महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपकर व्यापारियों के उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सहमति, समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देश पर यह ज्ञापन सौंपा गया। मेरठ में प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय जैन अरिहंत के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के समक्ष व्यापारियों की समस्याएं उठाईं।

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: अक्षय जैन

प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय जैन अरिहंत ने कहा कि दीपावली जैसे पावन पर्व से ठीक पहले प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हलवाई, मिठाई विक्रेता, परचून दुकानदार और छोटे फुटकर व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच एवं सैंपलिंग के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाना चाहिए।

मिलावटखोरों पर कार्रवाई हो, ईमानदार व्यापारियों को न किया जाए परेशान

जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह आहूजा ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकना और आम जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। समाजवादी व्यापार सभा मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समर्थन करती है, लेकिन खाद्य सुरक्षा कानूनों की आड़ में ईमानदारी से व्यापार करने वाले छोटे दुकानदारों का आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वहीं, महानगर अध्यक्ष निपुण अग्रवाल ने कहा कि त्योहारों के समय इस तरह की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा होता है। प्रशासन को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

ज्ञापन में उठाईं ये प्रमुख मांगें

समाजवादी व्यापार सभा ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि:

1. प्रदेश के सभी जनपदों में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि जांच एवं सैंपलिंग निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए।

2. व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। अवैध वसूली, धमकी और उत्पीड़न की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

3. मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, लेकिन ईमानदार छोटे एवं फुटकर व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण में कारोबार करने का अवसर मिले।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान अक्षय जैन अरिहंत, सौरभ अग्रवाल, हरप्रीत सिंह आहूजा, शिवम पटेल, ओमप्रकाश खटीक, निपुण अग्रवाल, अमित गर्ग, हरीश गुप्ता मोनू, वसीम अब्बासी, अनंत यादव और सुंदर गौतम सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: