Thursday, August 06, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक

सावन की फुहारों के बीच मां बगलामुखी मंदिर में हुआ विशाल भंडारा

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 06 Aug 2026, 04:14 PM
सावन की फुहारों के बीच मां बगलामुखी मंदिर में हुआ विशाल भंडारा

मेरठ। सावन माह के पावन अवसर पर गुरुवार को साकेत स्थित मां बगलामुखी मंदिर में भगवान शिव की आराधना के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में श्रद्धालुओं को कचौरी, खीर और मट्ठे का प्रसाद वितरित किया गया। सुहावने मौसम और बारिश की फुहारों ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से मौसम बेहद आनंददायक रहा और गर्मी का अहसास भी नहीं हुआ। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंजता रहा।

भंडारे का संयोजन आचार्य प्रदीप गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आशा वाधवा, विपुल सिंघल, नरेश कुमार, हिमांशु वर्मा, कामेश शर्मा, अर्जुन वाधवा, मुकुल शिव, अभिमन्यु निंबा, शिवानी, हर्ष यादव, हर्षित मित्तल एवं आईपी सिंह सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भगवान शिव से जनकल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।

शेयर करें: