Tuesday, October 20, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार

सिद्धपीठ गोल मंदिर में नवरात्रि पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 20 Oct 2026, 11:42 PM
सिद्धपीठ गोल मंदिर में नवरात्रि पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित सिद्धपीठ गोल मंदिर में नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में माता रानी के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हजारों भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। पूरा मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान सदस्य रोहिताश्व कुमार अग्रवाल एडवोकेट पहुंचे। उन्होंने माता रानी की पूजा-अर्चना कर विशाल भंडारे का शुभारंभ किया और सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वेताश्व अग्रवाल और वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद गुप्ता भी मौजूद रहे। मंदिर के ट्रस्टी राजीव कुमार गौड़, मनीषा गौड़, आशुतोष कौशिक एडवोकेट, शम्मी सक्सेना, योगेश शर्मा और राज सिंह ने मुख्य अतिथियों का फूल-मालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।

नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धार्मिक आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाकर अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम में नरेंद्र चौहान, मृदुल, विशाल अग्रवाल, रजनीश पुंडीर, विनोद पाल, आशीष चौरसिया, मुंशी निखिल भारद्वाज सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें: