Tuesday, October 13, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर विवेक रिजॉर्ट में होगी मां महागौरी की भव्य महाआरती

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 13 Oct 2026, 06:58 PM

18 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे होगा आयोजन, मराठी नगाड़े और रणभेदी शंखनाद रहेंगे विशेष आकर्षण

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर विवेक रिजॉर्ट में होगी मां महागौरी की भव्य महाआरती

शारदीय नवरात्र की पावन बेला में अष्टमी के शुभ अवसर पर 18 अक्टूबर को मां महागौरी जी की भव्य महाआरती का आयोजन विवेक रिजॉर्ट, बाफर में किया जाएगा। शाम करीब 6:30 बजे आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के शामिल होंगे।

कार्यक्रम की विशेषता मराठी नगाड़ों की गूंज और रणभेदी शंखनाद होगा, जिसकी व्यवस्था आयोजन टीम द्वारा की जा रही है। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एकजुट कर सामूहिक रूप से मां महागौरी का वंदन, पूजन और गुणगान करना है।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों, धर्मप्रेमियों और भक्तजनों से अपील की है कि वे इस भव्य महाआरती में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।

विवेक कुमार बाफर ने कहा कि मां महागौरी की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। इसी मंगलकामना के साथ नवरात्र की अष्टमी पर इस विशेष धार्मिक आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।

स्थान: विवेक रिजॉर्ट, बाफर

दिनांक: 18 अक्टूबर

समय: शाम 6:30 बजे

आयोजन: मां महागौरी की भव्य महाआरती

शेयर करें: