Sunday, October 11, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार

महाराजा अग्रसेन जयंती पर धनेश्वर चौक में महाआरती, वैश्य समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 11 Oct 2026, 09:58 PM
महाराजा अग्रसेन जयंती पर धनेश्वर चौक में महाआरती, वैश्य समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प

महाराजा अग्रसेन जयंती पर धनेश्वर चौक में महाआरती, वैश्य समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प

मेरठ। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर वैश्य समाज सेवा समिति (रजि.), उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में सदर स्थित धनेश्वर चौक पर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष महाआरती की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं सूरज गुप्ता ने संयुक्त रूप से केक काटकर महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई।

कार्यक्रम में युवा महानगर अध्यक्ष विपुल गुप्ता ने कहा कि आज समाज को महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के सभी भाई-बहनों को साथ लेकर चलना चाहिए और समाज में एकता, सहयोग तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को याद करते हुए समाज की एकजुटता और सेवा भाव का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रुचि सिंघल, मोहित अग्रवाल, राजीव मित्तल, दीपक सिंघल, रजत गर्ग, सचिन गोयल सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The Hindi समाचार | मेरठ

शेयर करें: