Wednesday, October 07, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार

10 अक्टूबर को सजेगी ‘एक शाम अग्रसेन जी के नाम’, संस्कृति और संस्कारों से जुड़ेगी युवा पीढ़ी

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 07 Oct 2026, 03:38 PM
10 अक्टूबर को सजेगी ‘एक शाम अग्रसेन जी के नाम’, संस्कृति और संस्कारों से जुड़ेगी युवा पीढ़ी

मेरठ। श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट, मेरठ की ओर से महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर 10 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे वीनस गार्डन, दिल्ली रोड पर भव्य ‘एक शाम अग्रसेन जी के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

ट्रस्ट के महामंत्री गिरीश बंसल ने प्रेस वार्ता में बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज को एकजुट करने के साथ युवाओं को संस्कृति, संस्कार और सेवा से जोड़ना है। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी के ‘एक ईंट और एक रुपया’ के संदेश के जरिए सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम में वृंदावन का प्रसिद्ध ‘सनातनस रॉक बैंड’ जेन-ज़ी कल्चरल नाइट की प्रस्तुति देगा। भजन, जैमिंग, डांडिया और 1000 किलो फूलों की होली कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

प्रेस वार्ता में समाज की घटती जनसंख्या को लेकर भी चिंता जताई गई और युवाओं से परिवार, स्वास्थ्य और भविष्य की पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में योगेश अग्रवाल, डॉ. ओपी अग्रवाल, डॉ. सरोजनी अग्रवाल और अमित गर्ग समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन प्रवेश पत्र के माध्यम से ही एंट्री होगी। ट्रस्ट ने लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

शेयर करें: