Thursday, September 03, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार

मेरठ में 4 सितंबर को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 02 Sep 2026, 02:25 PM
मेरठ में 4 सितंबर को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव

मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित इस्कॉन मंदिर की ओर से इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य जन्माष्टमी महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को गढ़ रोड स्थित ला फ्लोरेंस रिसॉर्ट, मेरठ में रात 9:00 बजे से मध्यरात्रि 12:00 बजे तक जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य फूल बंगला, 256 प्रकार के व्यंजनों का भोग, दिव्य झूला दर्शन सहित कई धार्मिक आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का विशेष आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण तैयार किया जाएगा।

इस्कॉन मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शोभा बढ़ाएं और भक्ति भाव के साथ महोत्सव में सहभागी बनें।

 स्थान: ला फ्लोरेंस रिसॉर्ट, गढ़ रोड, मेरठ

 दिन: 4 सितंबर 2026, शुक्रवार

 समय: रात 9:00 बजे से 12:00 बजे तक

शेयर करें: