Sunday, October 18, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार

सिद्धपीठ गोल मंदिर में माता की चौकी एवं भव्य झांकियों का आयोजन, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 18 Oct 2026, 10:43 AM
सिद्धपीठ गोल मंदिर में माता की चौकी एवं भव्य झांकियों का आयोजन, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

मेरठ । शास्त्री नगर स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ गोल मंदिर में माता की चौकी एवं भव्य झांकियों का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में माता के भक्तिमय भजनों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में माता की चौकी भोला निराला एंड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। वहीं, भव्य झांकियों ने धार्मिक वातावरण को और भी आकर्षक बना दिया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

कार्यक्रम में गोल मंदिर के ट्रस्टी मेजर राजीव कुमार गौड़, श्रीमती मनीषा गौड़, एडवोकेट आशुतोष कौशिक, प्रसिद्ध अधिवक्ता श्वेताश्व अग्रवाल, कारोबारी सुमित शर्मा, योगेश कुमार शर्मा, राज सिंह, अमित, मनोज शर्मा, नरेंद्र चौहान सहित विशाल अग्रवाल, प्रशांत राणा, नरेश शर्मा, डॉ. प्रमोद, मृदुल चौधरी, आशीष चौरसिया, प्रमोद दुबे, देश, जतिन और रजत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।

शेयर करें: