मेरठ, 23 सितंबर। शाइनिंग स्टार्स क्लब की मासिक सभा का आयोजन बुधवार को प्रातः 10 बजे राधा-कृष्ण मंदिर (बाबा औघड़नाथ मंदिर), कैंट, मेरठ में भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की थीम “राधा की सखियाँ, कान्हा संग छप्पन भोग” रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की संस्थापक शालू गुप्ता ने पूजा-अर्चना एवं संकल्प के साथ किया। स्वाति एवं आशा ने सभी अतिथियों और सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया। शर्मिला, नेहा एवं नीलिमा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। सीमा, अर्चना एवं पारुल ने डीजे भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं प्रियंका एवं भावना ने ढोलक की थाप पर नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शैली ने ढोलक बजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सपना एवं दीपा ने सभी सखियों को कलावा बांधा, जबकि सुषमा एवं निशा ने प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि भारद्वाज, पत्नी श्री धर्मेंद्र भारद्वाज (एमएलसी, मेरठ-गाजियाबाद), उपस्थित रहीं। मधु शर्मा, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, मंजू भारद्वाज एवं प्राची त्यागी, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी, की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
क्लब की संस्थापक शालू गुप्ता ने सभी को राधा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी सखियों ने श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया और सामूहिक आरती की।
कार्यक्रम में भक्ति, प्रेम, सौहार्द और आपसी अपनत्व का सुंदर संगम देखने को मिला। गोपी वेशभूषा में सजी सभी सखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। उनकी सुंदर वेशभूषा और भक्ति भाव से ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो पूरा वातावरण वृंदावन की भक्ति में रंग गया हो।