Thursday, September 10, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार

शिव हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण छठी महोत्सव

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 10 Sep 2026, 01:24 PM
शिव हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण छठी महोत्सव

मेरठ। जादूगर बाग, नौचंदी रोड स्थित शिव हनुमान मंदिर में श्री कृष्ण जी की छठी का उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

दोपहर 12 बजे भगवान श्री कृष्ण जी को कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया। इसके बाद मंदिर में पहुंचे भक्तजनों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

धार्मिक उत्सव का आयोजन मंदिर के संरक्षक श्री अनिल गौड जी के संरक्षण में मंदिर के सेवादारों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शेयर करें: