मेरठ में ऐतिहासिक शहर रामलीला-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जीमखाना मैदान, बुढ़ाना गेट में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामलीला का भूमि पूजन संपन्न हुआ। पूजन के बाद मंच निर्माण, लाइट और साउंड समेत अन्य तैयारियों का शुभारंभ किया गया।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि इस बार रामलीला का भव्य मंचन 9 अक्टूबर से शुरू होगा। वहीं 8 अक्टूबर को महादेव की बारात निकाली जाएगी। भूमि पूजन के दौरान रामलीला में शामिल होने वाले सभी स्वरूपों का तिलक-पूजन भी किया गया।

दो लाइन की ब्रेकिंग:
मेरठ में शहर रामलीला का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन, जीमखाना मैदान में शुरू हुआ मंच निर्माण।
9 अक्टूबर से होगा भव्य रामलीला मंचन, 8 अक्टूबर को निकलेगी महादेव की बारात।