Saturday, October 10, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार

महाराजा अग्रसेन जयंती पर बांटे फल और मिठाई, जरूरतमंदों की मदद कर दिया सामाजिक एकता का संदेश

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 11 Oct 2026, 12:13 AM
महाराजा अग्रसेन जयंती पर बांटे फल और मिठाई, जरूरतमंदों की मदद कर दिया सामाजिक एकता का संदेश

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को फल, मिठाई और आवश्यक सामान वितरित कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला ममता सिंघल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का ‘एक रुपया और एक ईंट’ का सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके बताए मार्ग और सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलकर ही सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज का निर्माण किया जा सकता है।

मंडल अध्यक्ष अवनीश सिंघल और जिलाध्यक्ष नमन अग्रवाल ने वैश्य समाज से एकजुट होकर सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। वहीं, महानगर अध्यक्ष नितिन गोयल, उपाध्यक्ष नितिन गर्ग और महासचिव अमित मांगलिक ने संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए समाजहित और वैश्य बंधुओं के अधिकारों के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में महिला टीम की वरिष्ठ पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता, रश्मि गुप्ता, पूनम सिंघल, पूनम बिंदल, संगीता गुप्ता, अनीता, उषा विश्नोई, लवली रस्तोगी और एडवोकेट प्रियंका गोयल उपस्थित रहीं।

इसके अलावा वरिष्ठ पदाधिकारी अरविंद रस्तोगी, डॉ. अशोक गुप्ता, पवन अग्रवाल, डॉ. नीरज गर्ग और पंकज गुप्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को महाराजा अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें: