मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुर्के की आड़ में स्मैक की तस्करी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर हाजी राशिद कॉलोनी में छापेमारी कर सुरैया मस्जिद वाली गली निवासी बानो पत्नी गुलजार को दबोच लिया गया।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर महिला के कब्जे से 101 पुड़िया स्मैक बरामद हुई, जिसका कुल वजन 17.93 ग्राम बताया गया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह किस नेटवर्क के लिए काम कर रही थी तथा नशे का सामान कहां से लाया जाता था।