Sunday, August 16, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
स्वास्थ

रामनगर रिसॉर्ट कांड: हाई-प्रोफाइल पार्टी की आड़ में चल रहा था कथित सेक्स रैकेट, 51 गिरफ्तार; 10 महिलाएं रेस्क्यू

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 06 Jul 2026, 11:19 AM
रामनगर रिसॉर्ट कांड: हाई-प्रोफाइल पार्टी की आड़ में चल रहा था कथित सेक्स रैकेट, 51 गिरफ्तार; 10 महिलाएं रेस्क्यू

रामनगर (उत्तराखंड)। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित सांवलदे गांव के एक लग्जरी रिसॉर्ट में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग समेत 10 महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद रिसॉर्ट को सील कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, एक्रोन हाइडअवे रिसॉर्ट को 4-5 जुलाई की रात के लिए करीब 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पार्टी की तैयारी लगभग 10 दिन पहले शुरू हो गई थी। आयोजक ने कथित तौर पर रिसॉर्ट प्रबंधन से अवैध शराब, महिलाओं और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने को कहा था।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब, बीयर, आपत्तिजनक सामग्री, नकली 10 रुपये के नोटों की गड्डियां और महिलाओं पर उड़ाए गए नोटों के बंडल बरामद किए गए। इसके अलावा कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और म्यूजिक सिस्टम भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट प्रबंधन ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से विजिटर रजिस्टर में पार्टी में शामिल लोगों और महिलाओं का नाम दर्ज नहीं किया था। गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि रेस्क्यू की गई युवतियां पश्चिम बंगाल, नेपाल और अन्य स्थानों की रहने वाली हैं।

रामनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो अधिनियम, अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम और आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रिसॉर्ट का जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह उत्तराखंड में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

शेयर करें: