Tuesday, July 21, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
स्वास्थ

महिला पर ब्लेड से जानलेवा हमला, 5 घंटे में आरोपी वसीम गिरफ्तार

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 21 Jul 2026, 01:37 PM
महिला पर ब्लेड से जानलेवा हमला, 5 घंटे में आरोपी वसीम गिरफ्तार

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला पर ब्लेड से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज पांच घंटे के भीतर आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एनएएस कॉलेज के पास रविवार शाम एक महिला पर ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वसीम और पीड़िता कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने महिला पर ब्लेड से कई वार किए और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर करीब पांच घंटे के भीतर आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हमले के पीछे की वास्तविक वजह और दोनों के बीच हुए विवाद की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: