मेरठ। स्टेडियम चौराहे के पास पुलिस लाइन वाली रोड पर स्थित AC Care Centre नाम की फ्रिज और AC रिपेयरिंग की दुकान को लेकर एक ग्राहक ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्राहक के मुताबिक, शर्मा नगर में उसके फ्रिज को ठीक करने के नाम पर दुकानदार तौफीक और गुड्डू ने उससे ₹3,100 रुपये नकद लिए थे। ग्राहक का आरोप है कि मरम्मत के बाद फ्रिज 24 घंटे भी नहीं चला और दोबारा खराब हो गया।
ग्राहक का कहना है कि उसने इसके बाद कई बार दुकान पर जाकर शिकायत की और फ्रिज को दोबारा चेक कर ठीक करने के लिए कहा। आरोप है कि दुकानदार ने फ्रिज देखने और ठीक करने की बात कही, लेकिन पैसे लेने के बाद दोबारा फ्रिज चेक करने नहीं पहुंचा।

ग्राहक के मुताबिक, फोन करने पर भी दुकानदार फोन नहीं उठा रहा है। जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोप है कि दुकानदार ने कहा कि “थाने में मेरी बहुत अच्छी बात है” और उसे आगे से दुकान पर नहीं आने की बात कही।
ग्राहक ने पूरे मामले की जांच कराकर अपने ₹3,100 वापस दिलाने अथवा फ्रिज की समस्या ठीक कराने की मांग की है।