Sunday, August 30, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
स्वास्थ

मेरठ में CM का पोस्टर जलाने की योजना पर पुलिस की कार्रवाई, 5 लोग गिरफ्तार

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 29 Aug 2026, 06:13 PM

बिना अनुमति CM का पोस्टर जलाने की तैयारी की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने की निरोधात्मक कार्रवाई

मेरठ में CM का पोस्टर जलाने की योजना पर पुलिस की कार्रवाई, 5 लोग गिरफ्तार

मेरठ। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कचहरी चौकी क्षेत्र में बिना अनुमति CM का पोस्टर जलाने की योजना बनाए जाने की सूचना पर पांच लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को कचहरी क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भ्रमण और ड्यूटी पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पूर्व में पोस्टर जलाने का प्रयास करने वाले समाजवादी अधिवक्ता सभा से जुड़े कुछ लोग दोबारा CM का पोस्टर जलाने की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि ऐसी स्थिति में क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने और संभावित संज्ञेय अपराध की आशंका थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गौरव खन्ना, अनिल वर्मा, विशाल मौरिन, उदयवीर सिंह और सुखबीर सिंह के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस ने सभी पांचों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में कौन-कौन?

गौरव खन्ना, उम्र 40 वर्ष, जागृति विहार, थाना मेडिकल, मेरठ

अनिल वर्मा, उम्र 52 वर्ष, शास्त्रीनगर, थाना मेडिकल, मेरठ

विशाल मौरिन, उम्र 35 वर्ष, किनौनी, थाना रोहटा, मेरठ

उदयवीर सिंह, उम्र 50 वर्ष, तुलसी कॉलोनी, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ

सुखबीर सिंह, उम्र 48 वर्ष, ग्राम पूठखास, थाना रोहटा, मेरठ

शेयर करें: