मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित नागर हॉस्पिटल में ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी का महंगा मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी ने हॉस्पिटल में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, उसने अपना Samsung S24 Ultra NICU के पास रखा था। कुछ समय बाद वापस लौटने पर मोबाइल वहां से गायब मिला। मोबाइल नहीं मिलने पर हॉस्पिटल प्रबंधन को मामले की जानकारी दी गई और पुलिस से भी शिकायत की गई।
पीड़ित ने पुलिस से हॉस्पिटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने, मोबाइल की बरामदगी कराने और आरोपित कर्मचारी की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।