Saturday, July 25, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
स्वास्थ

10 हजार की रिश्वत लेते उपनिदेशक गिरफ्तार!

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 25 Jul 2026, 02:50 PM

70 हजार की मांग का आरोप, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोचा

10 हजार की रिश्वत लेते उपनिदेशक गिरफ्तार!

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीज प्रमाणीकरण संस्था के उपनिदेशक रूप सिंह को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई 24 जुलाई 2026 को बीज भंडार उच्चेती हकीमपुर प्रभारी विजय वर्मा की शिकायत पर की गई। शिकायत के अनुसार, बीज सत्यापन और टैग जारी करने के बदले अधिकारी ने ₹70,000 की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

शेयर करें: