मेरठ में एक युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी पत्नी रुखसार और परवेज नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का दावा है कि उसकी पत्नी और परवेज के बीच अवैध संबंध हैं। उसने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर उसकी पत्नी की सहेली के माध्यम से उसके खिलाफ 376 का झूठा मुकदमा दर्ज कराया, जिसके चलते उसे जेल जाना पड़ा।
युवक ने कहा कि जेल से रिहा होने के बाद उसे अपनी जान का खतरा है। उसका आरोप है कि संबंधित लोग पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली करते हैं और लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे ऐंठते हैं। युवक ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में संबंधित लोगों को जिम्मेदार ठहराने की मांग की।