Tuesday, July 21, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
स्वास्थ

पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर डेढ़ लाख की लूट! SBI बैंक मित्र को बनाया निशाना, बदमाश फरार

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 22 Jul 2026, 12:22 AM

"पुलिस चौकी के साए में डेढ़ लाख की लूट... मेरठ में बदमाशों ने फिर दी पुलिस को खुली चुनौती!"

पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर डेढ़ लाख की लूट! SBI बैंक मित्र को बनाया निशाना, बदमाश फरार

मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए SBI बैंक मित्र से 1.50 लाख रुपये लूट लिए। घटना उस स्थान से महज 100 मीटर दूर हुई, जहां पुलिस की ड्यूटी रहती है।

पीड़ित सुरेंद्र कुमार गर्ग के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:35 बजे वह अब्दुल्लापुर स्थित SBI बैंक मित्र प्वाइंट से 1.50 लाख रुपये निकालकर गंगानगर जा रहे थे। हुसैनी चौक के पास अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने एक स्प्लेंडर बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और इसी दौरान रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गया।

पीड़ित ने थाना भावनपुर में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है और आरोपियों की गिरफ्तारी व लूटी गई रकम बरामद करने की मांग की है।

बड़ा सवाल: जब पुलिस की मौजूदगी वाले क्षेत्र से महज 100 मीटर की दूरी पर इतनी बड़ी लूट हो सकती है, तो आम लोगों की सुरक्षा कितनी सुरक्षित है? अब निगाहें थाना भावनपुर पुलिस पर हैं कि आरोपी कब तक सलाखों के पीछे पहुंचते हैं।

शेयर करें: