Sunday, August 16, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
स्वास्थ

हापुड़ चुंगी की जूस की दुकान पर फिर बवाल, दुकानदार और युवकों के बीच गाली-गलौज का वीडियो वायरल

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 06 Jul 2026, 11:27 PM
हापुड़ चुंगी की जूस की दुकान पर फिर बवाल, दुकानदार और युवकों के बीच गाली-गलौज का वीडियो वायरल

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित हापुड़ चुंगी पर एक जूस की दुकान एक बार फिर विवादों में आ गई है। दुकान पर दुकानदार और 4-5 युवकों के बीच गाली-गलौज का वीडियो सामने आया है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, दुकानदार से कथित तौर पर एक बच्चे को टक्कर लग गई थी। इसके बाद बच्चे के परिजन मामले की जानकारी लेने दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो गाली-गलौज तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस साफ दिखाई और सुनाई दे रही है।

यह पहली बार नहीं है जब यह जूस की दुकान विवादों में आई हो। इससे पहले भी इसी दुकान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दुकान पर कथित रूप से शराब पिलाए जाने और मारपीट का मामला सामने आया था। उस घटना के बाद भी दुकान काफी चर्चा में रही थी।

लगातार सामने आ रहे विवादों के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी और चर्चा का माहौल है। यदि इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दी जाती है, तो जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: