Tuesday, August 25, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
उत्तराखंड

अनुशासन और देशसेवा के संकल्प के साथ एनसीसी भर्ती प्रक्रिया शुरू

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 24 Aug 2026, 05:44 PM
अनुशासन और देशसेवा के संकल्प के साथ एनसीसी भर्ती प्रक्रिया शुरू

दबाथवा। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दबाथवा के प्रांगण में 24 अगस्त 2026 को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन तथा एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई।

इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासित जीवन जीने, अच्छे नागरिक बनने और उच्च आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कैडेट्स से दृढ़ विश्वास और पूर्ण मनोबल के साथ जीवन में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कैप्टन सविता चौधरी, बटालियन से पधारी सीनियर जीसीआई संध्या सिंह तथा सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व विकास और जीवन में अनुशासन के महत्व को समझने का महत्वपूर्ण मंच है। भर्ती प्रक्रिया में कैडेट्स का चयन लिखित एवं शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया गया। कैडेट्स ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग किया।

इस दौरान कैडेट्स ने अपने फौजी भाइयों के लिए विभिन्न प्रकार की राखियां बनाईं और उन्हें रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांधी। साथ ही रक्षाबंधन के अवसर पर सैनिक भाइयों के लिए राखियां भी भेजीं।

कैप्टन सविता चौधरी ने बताया कि प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए कुल 54 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 26 कैडेट्स का चयन किया गया। नायब सूबेदार केशव कुमार और हवलदार निर्भो सिंह ने कैडेट्स को एनसीसी में प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रमाण-पत्रों तथा उनके लाभों की जानकारी दी।

शेयर करें: