गंगानगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घर से दबोचा गया आरोपी
मेरठ। थाना गंगानगर क्षेत्र में 6 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र 50 वर्ष है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 222/2026 धारा 65(2) बीएनएस एवं 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मेरठ के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर देहात के पर्यवेक्षण में गंगानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
29 अगस्त 2026 को पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र मोहन को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरेन्द्र मोहन पुत्र श्रीदत्त, निवासी गंगानगर, थाना गंगानगर, मेरठ, उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।