Sunday, August 30, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
उत्तराखंड

मेरठ जेल का DM और SSP ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 29 Aug 2026, 06:17 PM

भोजनालय से लेकर चिकित्सालय तक की जांच, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिए निर्देश

मेरठ जेल का DM और SSP ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ ने जिला कारागार मेरठ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भोजनालय एवं चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को विशेष रूप से देखा गया। अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेल में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और बंदियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ बनाए रखा जाए।

शेयर करें: