लैब जांच में मानकों पर खरी नहीं उतरी Compounded Hing, LG Brand Unit पर भी कार्रवाई
नई दिल्ली। खाद्य सुरक्षा को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ा कदम उठाते हुए Everest Food Products Private Limited और Laljee Godhoo & Company (LG Brand Unit) की Compounded Hing की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
FSSAI के मुताबिक, बाजार में एक उपभोक्ता शिकायत के बाद विभिन्न ब्रांड्स की हींग की निगरानी और जांच शुरू की गई। Everest और LG की Compounded Hing के लिए लिए गए कानूनी सैंपल प्रयोगशाला जांच में Substandard पाए गए।
🔬 जांच में क्या सामने आया?
FSSAI के अनुसार Compounded Hing में कम से कम 5% Alcohol Soluble Extract होना जरूरी है। जांच किए गए Everest और LG के नमूनों में यह मात्रा केवल 0 से 3% तक पाई गई।
इसके अलावा LG Brand Unit से लिए गए Raw Hing के छह नमूनों में 15% से 32% तक स्टार्च पाया गया, जबकि निर्धारित अधिकतम सीमा 1% बताई गई है।
FSSAI ने दोनों कंपनियों को मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए Action Plan देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाजार में मौजूद Substandard उत्पादों को वापस लेने के लिए Voluntary Recall की सलाह दी गई है।
⚠️ उपभोक्ताओं के लिए बड़ा खाद्य सुरक्षा अलर्ट
FSSAI का कहना है कि यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के हितों और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए की गई है।