Nexus Mall के फूड कोर्ट में कचरा प्रबंधन नियमों की अनदेखी, प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक पर भी कार्रवाई
बेंगलुरु। बेंगलुरु के कोरमंगला स्थित Nexus Mall के फूड कोर्ट में कचरा प्रबंधन नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम ने 10 फूड आउटलेट्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹85,000 का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई 28 अगस्त को किए गए निरीक्षण के बाद की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई आउटलेट्स पर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के नियमों का पालन नहीं करने की शिकायत मिली। इसके अलावा प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर भी कार्रवाई की गई।
💰 किस पर कितना जुर्माना?
Chaska Bun — ₹25,000
McDonald’s — ₹10,000
Burger King — ₹10,000
Fish & Chips — ₹10,000
Popeyes — ₹5,000
Good Flippin’ Burgers — ₹5,000
Wow Wow China — ₹5,000
Naga’s — ₹5,000
KFC — ₹5,000
Shiv Sagar — ₹5,000
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गीले और सूखे कचरे का स्रोत पर ही अलग-अलग करना अनिवार्य है। अधिकारियों के मुताबिक शहर में ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा और बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।