Tuesday, October 13, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
उत्तर प्रदेश

CM योगी की अपराधियों को सख्त चेतावनी: ‘अब दंगा किया तो बाप-दादा की कमाई जाएगी’

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 13 Oct 2026, 10:43 PM
CM योगी की अपराधियों को सख्त चेतावनी: ‘अब दंगा किया तो बाप-दादा की कमाई जाएगी’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगा करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून तोड़ने वालों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। दंगा करने वालों की बाप-दादा की कमाई भी कार्रवाई की जद में आ सकती है।

सीएम योगी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अपराध की स्थिति गंभीर थी। उनके मुताबिक, उस समय हर दिन करीब 200 घटनाएं होती थीं और सत्ता में बैठे लोगों पर भी लूट-खसोट में शामिल होने के आरोप थे। इसके चलते पुलिस को कार्रवाई करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में हालात बदल चुके हैं। अपराधियों के मन में कानून का भय होना जरूरी है। सरकार का संदेश साफ है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: