Tuesday, July 21, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
उत्तर प्रदेश

निर्धन परिवार की आठवीं बेटी के विवाह में वैश्य समाज सेवा समिति ने किया कन्याधन का सहयोग

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 20 Jul 2026, 07:22 AM
निर्धन परिवार की आठवीं बेटी के विवाह में वैश्य समाज सेवा समिति ने किया कन्याधन का सहयोग

मेरठ। वैश्य समाज सेवा समिति (रजि.), मेरठ, उत्तर प्रदेश द्वारा आज एक निर्धन परिवार की आठवीं बेटी के विवाह के अवसर पर कन्याधन के रूप में आवश्यक घरेलू सामान भेंट कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया गया।

इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि निर्धन परिवार की बेटी के परिजनों ने विवाह हेतु आवश्यक सामान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इस पर संस्था के सभी सदस्यों ने सहयोग कर आवश्यक सामग्री एकत्रित की और बेटी के परिवार को सम्मानपूर्वक सौंप दी, ताकि विवाह समारोह सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता, महिला आयोग सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल, भाजपा नेता अमित गर्ग मूर्ति, रश्मि गुप्ता, रुचि सिंघल, ममता मित्तल, विनीत गुप्ता, टोनी गुप्ता, आदिश अग्रवाल, अनिल जिंदल, उदय गुप्ता, विपुल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बेटी को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि वैश्य समाज सेवा समिति आगे भी समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करती रहेगी।

शेयर करें: