मेरठ STF ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशरफ अली और विवेक के रूप में हुई है।

STF के अनुसार गिरोह रेलवे, सेना, डाक विभाग, वन विभाग, दिल्ली विकास प्राधिकरण और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रति अभ्यर्थी करीब 10 लाख रुपये तक वसूलता था। रकम लेने के बाद फर्जी जॉइनिंग लेटर और आईडी कार्ड ईमेल से भेज दिए जाते थे। भरोसा जीतने के लिए अभ्यर्थियों को कई बार संबंधित विभागों में भी बुलाया जाता था और कुछ मामलों में ट्रेनिंग तक कराई जाती थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले करीब दो वर्षों में गिरोह 20 से 25 युवाओं को अपना शिकार बना चुका है। STF का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।