Sunday, November 15, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

रंजन शर्मा को दोबारा मिली मेरठ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 13 Nov 2026, 10:49 PM
रंजन शर्मा को दोबारा मिली मेरठ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

मेरठ। रंजन शर्मा को एक बार फिर मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोबारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

रंजन शर्मा ने आदरणीय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद और राष्ट्रीय सचिव प्रभारी संजीव आर्य का आभार जताते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर पुनः विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के विश्वास, स्नेह और मार्गदर्शन से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करेंगे।

रंजन शर्मा ने कहा कि वह संगठन की मजबूती और पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

शेयर करें: