दो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, चार महासचिव और नौ सचिव बनाए गए; नई नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से हस्तिनापुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी घोषित की है। क्षेत्रीय कार्यकारिणी में मेरठ जनपद को विशेष प्रतिनिधित्व मिला है। घोषित सूची में मेरठ के कुल 15 पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री त्रिपाल मलिक द्वारा घोषित कार्यकारिणी में मेरठ के दो नेताओं को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, चार को क्षेत्रीय महासचिव और नौ नेताओं को क्षेत्रीय सचिव बनाया गया है। इस नियुक्ति को जनपद में संगठन की सक्रियता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इन्हें बनाया गया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
मेरठ से श्री विनय मल्लापुर और श्री संजय चौधरी रसूलपुर को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चार नेताओं को मिली महासचिव की जिम्मेदारी
श्री डॉ. गुलजार, श्री अशोक चौधरी (गंगानगर, मेरठ), श्री सुरेन्द्र नागर और श्री सतीश त्यागी को क्षेत्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।
नौ नेता बने क्षेत्रीय सचिव
क्षेत्रीय सचिव के रूप में श्री ओंकार मलिक, श्री विजेन्द्र सिंह भाटी, श्री अभिषेक चौधरी (राजा), श्री महरपाल सिंह, श्री नरेश कुमार, श्री अक्षय मलिक, श्री रवि चिकारा, श्री नईम सागर और श्री विकास सिंह भैंसा को जिम्मेदारी दी गई है।
मेरठ जनपद से 15 पदाधिकारियों को क्षेत्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के सामने संगठन को बूथ एवं गांव स्तर तक मजबूत करने, नए लोगों को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई गई है कि सभी अपने अनुभव, मेहनत और समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।