Thursday, November 05, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

दीपावली पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल, अमित गर्ग मूर्ति ने लिया खुशियां हर आंगन तक पहुंचाने का संकल्प

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 04 Nov 2026, 08:18 PM
दीपावली पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल, अमित गर्ग मूर्ति ने लिया खुशियां हर आंगन तक पहुंचाने का संकल्प

मेरठ। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का भी संदेश देता है। इसी भावना के साथ भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के जिला कोषाध्यक्ष अमित गर्ग मूर्ति की ओर से सामाजिक सेवा की पहल करते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

'खुशियों की सौगात – इस दीपावली, खुशियां हर आंगन तक' अभियान के तहत लालकुर्ती क्षेत्र के जामुन मोहल्ले में वाल्मीकि मंदिर और पानी की टंकी के पास जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।

इस पहल का उद्देश्य त्योहार की खुशियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सर्दी से बचाव के लिए सहायता उपलब्ध कराना रहा। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

अभियान के माध्यम से अमित गर्ग मूर्ति ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों को भी उसमें शामिल किया जाए। उन्होंने खुशियां हर आंगन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया।

कार्यक्रम ने दीपावली के अवसर पर सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों की भावना को मजबूती प्रदान की।

शेयर करें: