Saturday, November 07, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

रालोद के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 07 Nov 2026, 06:18 PM
रालोद के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शहर में विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम की शुरुआत 1857 की क्रांति के महानायक शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मेरठ कॉलेज के सामने स्थित किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल महापुरुषों के विचारों, सामाजिक न्याय, भाईचारे, समानता और किसान हितों की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में रालोद किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि मेरठ महानगर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, राष्ट्रीय लोकदल के जम्मू-कश्मीर एवं हरियाणा प्रभारी विनय प्रधान, संगीता धोरे, पंजाब एवं चंडीगढ़ प्रभारी दिलप्रीत कोहली, क्षेत्रीय सचिव नरेश कुमार, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभि सिंगल, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष आर. देव, युवा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष हेमंत कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार विकुल चौधरी, बागपत अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हारून चौधरी और निवर्तमान महानगर अध्यक्ष नईम सागर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

प्रस्तुति: हर्ष मलिक, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, मेरठ महानगर, राष्ट्रीय लोकदल।

शेयर करें: