मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विवेक कुमार बाफर को मेरठ महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
यह मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के परामर्श और निर्देशानुसार किया गया है। हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुजफ्फरनगर तरसपाल मलिक ने मनोनयन पत्र जारी कर विवेक कुमार बाफर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफर से अपेक्षा जताई है कि वे राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़कर संगठन का विस्तार करेंगे और मेरठ महानगर में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करेंगे।
विवेक कुमार बाफर के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महानगर में राष्ट्रीय लोकदल का संगठन और अधिक मजबूत होगा।
**#RLD #राष्ट्रीयलोकदल #मेरठ #मेरठमहानगर #विवेककुमारबाफर #चौधरीजयंतसिंह #उत्तरप्रदेश #राजनीति**