Tuesday, November 17, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
उत्तराखंड

मेरठ में पुलिस पर गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप, बुजुर्ग के मामले में भाकियू भानू ने ADG से की मुलाकात; 3 दिन का अल्टीमेटम

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 17 Nov 2026, 04:12 PM

66 वर्षीय बुजुर्ग के कथित फर्जी मुकदमे, एक लाख की रिश्वत और एनकाउंटर की तैयारी के आरोपों से गरमाया मामला!

मेरठ में पुलिस पर गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप, बुजुर्ग के मामले में भाकियू भानू ने ADG से की मुलाकात; 3 दिन का अल्टीमेटम

मेरठ। जनपद मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र में एक 66 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ कथित फर्जी तमंचे का मुकदमा दर्ज करने, रिश्वत मांगने और एनकाउंटर की तैयारी करने के गंभीर आरोपों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू ने मोर्चा खोल दिया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

भाकियू भानू के अनुसार, मामला थाना इंचौली क्षेत्र के ग्राम नंगला मुक्तियारपुर निवासी 66 वर्षीय कृष्णपाल सिंह से जुड़ा है। संगठन का आरोप है कि बुजुर्ग के खिलाफ तमंचे का फर्जी मुकदमा लगाकर उन्हें डराया-धमकाया गया। इतना ही नहीं, उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने और रात के समय एनकाउंटर करने की तैयारी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

इस मामले में संगठन ने थाना इंचौली के एसओ करमवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।

तीन दिन का अल्टीमेटम, चौथे दिन थाने का होगा घेराव

भारतीय किसान यूनियन भानू ने शासन-प्रशासन को तीन दिन का समय दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो चौथे दिन थाना इंचौली का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

संगठन का कहना है कि उसका उद्देश्य किसी के साथ अन्याय करना नहीं, बल्कि 66 वर्षीय बुजुर्ग को न्याय दिलाना और पुलिस प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित कराना है।

अब देखना होगा कि एडीजी स्तर पर शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन इस गंभीर प्रकरण में क्या कार्रवाई करता है।

शेयर करें: