महानगर अध्यक्ष बनने के महज 11 दिन के अंदर विवेक कुमार बाफ़र ने घोषित की नई टीम, 90 वार्ड-90 संवाद अभियान के जरिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मेरठ महानगर में संगठन को मजबूती देने के लिए नई महानगर कमेटी का गठन कर दिया है। महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफ़र ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के महज 11 दिन के अंदर 58 पदाधिकारियों की टीम घोषित कर दी। नई कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, विधानसभा अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सदस्य सहित विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कमेटी की घोषणा के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफ़र ने कहा कि नई कमेटी में प्रत्येक जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। सभी को राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को आगे बढ़ाने का अवसर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार से ही कमेटी के सभी पदाधिकारी '90 वार्ड-90 संवाद' अभियान से जुड़कर काम शुरू करेंगे। इस अभियान के माध्यम से महानगर के सभी 90 वार्डों में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद स्थापित कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।
नई कमेटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफ़र ने स्वयं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली है, जबकि मौ. अब्बास कुरैशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर वरुण मलिक, अरशित हैरी, साहिल जैन, सरदार परमजोत सिंह, शुभम गर्ग और रवि सोनकर को जिम्मेदारी दी गई है।
महासचिव पद पर मौ. नावेद, महान जैन, अवधेश प्रताप सिंह, एडवोकेट बबीता वर्मा, नितिन अग्रवाल, सरफराज अंसारी, राजेश भाटिया, अकरम गाज़ी, कामरान जिलानी और ओमकार प्रजापति को शामिल किया गया है।

सचिव पद पर अर्जुन चौधरी, मोनू कुमार बौद्ध, अंजली गुप्ता, रितिक त्यागी, यश शर्मा, हर्ष खटाना, साकिब वकार, मौ. अयान, हर्ष कुमार प्रजापति और नीटू प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष पद पर कैंट से विजय ओबराय, शहर से मोहम्मद मोबीन और दक्षिण से जसविन्दर सिंह गुर्जर को नियुक्त किया गया है। वहीं हर्ष मलिक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
कमेटी में हाजी युसुफ, हाजी शाहिद, उवेस रहमतउल्लाह, शिव कुमार प्रजापति, विक्रम सिंह प्रजापति, अभिषेक चौधरी, शुभम काकरान, यश गुप्ता, अनमोल काम्बोज, सुनील बंसल, सरदार महेन्द्र सिंह छेककर, सत्यप्रकाश वाल्मीकि, फुरकान अली, यासीन अंसारी, जिशान सिद्दकी, नाशिर अली, हाजी जफर, हाजी तुफैल, मौ. शाह आलम, हाजी शाकिर, शाहरुख पहलवान, मुरशलीन पहलवान, शाकिब वकार, मौ. लाईक, अब्दुल हन्नान, जफर राजपूत और बरकत अली को सदस्य बनाया गया है।
नई महानगर कमेटी के गठन पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक गुलाम मोहम्मद, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक और जिलाध्यक्ष अनिकेत सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।