Wednesday, November 18, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
उत्तराखंड

स्कूलों में बच्चों के बीच बढ़ती हिंसा पर चिंता, भाजपा नेता अंकित चौधरी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 18 Nov 2026, 11:40 AM

शिक्षक की मौजूदगी में ही कक्षा संचालन और खेल शिक्षक की निगरानी में बच्चों को मैदान भेजने की मांग

स्कूलों में बच्चों के बीच बढ़ती हिंसा पर चिंता, भाजपा नेता अंकित चौधरी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मेरठ। स्कूलों में बच्चों के बीच मारपीट और हिंसक घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विभिन्न मंत्रालयों की सलाहकार समितियों के सदस्य अंकित चौधरी (एडवोकेट) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले छह महीनों के दौरान अलग-अलग जिलों में कक्षा-8 तक के बच्चों के बीच हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में कुछ बच्चों की जान चली गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ज्ञापन में स्कूलों में शिक्षकों की समय पर मौजूदगी न होना ऐसी घटनाओं की एक वजह बताया गया है।

अंकित चौधरी ने मांग की कि सभी विद्यालयों में शिक्षक की कक्षा में मौजूदगी सुनिश्चित की जाए और शिक्षक के पहुंचने से पहले बच्चों को कक्षा में प्रवेश न दिया जाए। इसके साथ ही खेल शिक्षक की अनुपस्थिति में बच्चों को खेल मैदान में भेजने पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए और प्रशासन व स्कूल प्रबंधन को ऐसी व्यवस्था लागू करनी चाहिए, जिससे बच्चों के बीच होने वाली हिंसक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके तथा भविष्य में किसी भी दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो।

शेयर करें: