नई दिल्ली: किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 125वीं जयंती के अवसर पर हापुड़ के नूरपुर में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गठित समिति में संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व सांसद एवं संसदीय बोर्ड के चेयरमैन के.सी. त्यागी, बागपत सांसद राजकुमार सांगवान, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, पूर्व सांसद मलूक नागर, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा और पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल को शामिल किया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने समिति के सदस्यों को समारोह की तैयारियों में तेजी लाने, बेहतर समन्वय बनाने और कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्तियों पर RLD नेताओं ने दी बधाई
सात सदस्यीय समिति के गठन पर जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, विनय प्रधान, सुश्री संगीता दोहरे, आतिर रिजवी, रणवीर दहिया, महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर, सुनील रोहटा, पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित, दिलप्रीत कोहली, अक्षय अतलपुर, आशीष उर्फ पिंटू, मेहरपाल सिंह काकरान, नईम सागर, गौरव जिटोली और डॉ. इकबाल मलिक सहित अन्य नेताओं ने सभी नामित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नूरपुर में होने वाला यह आयोजन चौधरी चरण सिंह की किसान हितैषी विचारधारा और उनके योगदान को याद करने के साथ-साथ राष्ट्रीय लोकदल के लिए भी महत्वपूर्ण राजनीतिक और संगठनात्मक आयोजन माना जा रहा है।
The Hindi समाचार