Sunday, August 16, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
उत्तर प्रदेश

गढ़मुक्तेश्वर टोल अप्रूवल जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

✍️ नरेश कुमार मेरठ संवाददाता 🗓️ 07 Jul 2026, 11:19 AM
गढ़मुक्तेश्वर टोल अप्रूवल जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा में टोल प्लाजा के अप्रूवल सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर समर्थ शिक्षा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी हापुड़ को ज्ञापन सौंपा। समिति के सचिव उमेश कुमार लोधी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जांच में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा 21 मई 2026 को पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। समिति को नगर पालिका सीमा में टोल प्लाजा के अप्रूवल समेत पांच बिंदुओं पर 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा उसे सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन लगभग 50 दिन बीत जाने के बाद भी न तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है और न ही जांच की प्रगति से संबंधित कोई जानकारी दी गई है।

उमेश कुमार लोधी ने बताया कि इससे पूर्व 16 मई को जांच समिति गठित किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने समिति का गठन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजसेवी पंकज लोधी का पक्ष भी अब तक नहीं लिया गया है, जबकि तत्कालीन जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने उनके आमरण अनशन को इस आश्वासन पर समाप्त कराया था कि पूरी जांच निष्पक्ष रूप से कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच में नगर पालिका सीमा में टोल प्लाजा के अप्रूवल की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई और रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान एडवोकेट बबलू सहगल, राजवीर शास्त्री, श्रीपाल जिद्दी, एडवोकेट सुरेंद्र नगर, कपिल कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, एडवोकेट चंद्रशेखर चौहान, अंकित शर्मा, डेविड शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: