Tuesday, July 14, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
उत्तर प्रदेश

UGC बिल के विरोध में महिला का प्रदर्शन, कमिश्नरी चौराहे पर तलवार लेकर पहुंची

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 13 Jul 2026, 10:39 PM
UGC बिल के विरोध में महिला का प्रदर्शन, कमिश्नरी चौराहे पर तलवार लेकर पहुंची

मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर UGC बिल के विरोध में एक महिला ने प्रदर्शन किया। महिला बैनर और तलवार लेकर मौके पर पहुंची तथा UGC बिल के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया।

प्रदर्शन के दौरान महिला के हाथ में तलवार देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई। पुलिस ने स्थिति पर नजर रखते हुए महिला से बातचीत की। इस दौरान महिला का पुलिस के सामने तलवार निकालते हुए वीडियो भी सामने आया है।

महिला ने 16 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी धरना देने की योजना होने की बात कही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर तैनात रही।

शेयर करें: