Tuesday, July 14, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
उत्तर प्रदेश

आम पार्टी के बहाने जुटे पत्रकार, एकता और सहयोग का दिया संदेश

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 13 Jul 2026, 10:48 PM
आम पार्टी के बहाने जुटे पत्रकार, एकता और सहयोग का दिया संदेश

किठौर। सोमवार को किठौर स्थित किंग्स फार्म हाउस में उपज पत्रकार संगठन के तत्वावधान में पत्रकारों का मिलन समारोह एवं आम पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई पत्रकारों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे, सहयोग तथा संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

आयोजन के दौरान सभी पत्रकारों ने फार्म हाउस में उपलब्ध रसीले आमों का आनंद लिया और एक-दूसरे से आत्मीय मुलाकात की। इसके बाद स्विमिंग पूल परिसर में मनोरंजक गतिविधियों का भी आनंद उठाया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

पत्रकारों ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संवाद, विश्वास और सहयोग को मजबूत करने का बेहतर माध्यम हैं। किठौर की पत्रकार टीम द्वारा किए गए आयोजन की सभी ने सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और पत्रकारों ने निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

शेयर करें: