Sunday, August 16, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में 5 जुलाई को होगा व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन, सपा नेताओं ने की प्रेस वार्ता

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 03 Jul 2026, 06:23 PM

मेरठ में 5 जुलाई को होगा व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन, सपा नेताओं ने की प्रेस वार्ता |

मेरठ में 5 जुलाई को होगा व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन, सपा नेताओं ने की प्रेस वार्ता

मेरठ। समाजवादी व्यापार सभा के संयोजक, मेरठ मंडल प्रभारी एवं प्रदेश सचिव अक्षय जैन अरिहंत ने शुक्रवार को सदर हनुमान चौक स्थित टीएफसी रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता कर 5 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन की जानकारी दी।
अक्षय जैन अरिहंत ने बताया कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के सभी 18 मंडलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत मेरठ से होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 1857 की क्रांति का बिगुल मेरठ से फूंका गया था, उसी तरह व्यापारी स्वाभिमान आंदोलन की शुरुआत भी मेरठ की धरती से हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का व्यापारी वर्ग व्यापार में गिरावट, अफसरशाही, रिश्वतखोरी और उत्पीड़न जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उनका कहना था कि मेरठ के व्यापारियों की आवाज पूरे प्रदेश के व्यापारियों को नई दिशा देगी।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन सहित कई प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

प्रदेश सचिव सौरभ अग्रवाल ने कहा कि मेरठ मंडल के सभी जिलों से व्यापारी सम्मेलन में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। जिलाध्यक्ष हरप्रीत आहूजा ने बताया कि व्यापारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और उन्हें सम्मेलन का निमंत्रण दिया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष निपुण अग्रवाल ने कहा कि सम्मेलन की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और बड़ी संख्या में व्यापारियों के शामिल होने की उम्मीद है।

शेयर करें: