मेरठ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (पंजी.) के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका के प्रस्तावित फ्री ट्रेड (मुक्त व्यापार) समझौते के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में संगठन ने कहा कि यह प्रस्तावित समझौता किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। संगठन ने केंद्र सरकार से इस समझौते पर पुनर्विचार करते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो संगठन लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होगा।