Tuesday, July 21, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
अपराध

महिला कर्मचारी के आरोपों पर भाजपा पार्षद की सफाई, बोले- मुझे बदनाम करने की रची गई साजिश

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 04 Jul 2026, 07:13 AM
महिला कर्मचारी के आरोपों पर भाजपा पार्षद की सफाई, बोले- मुझे बदनाम करने की रची गई साजिश

मेरठ। नगर निगम की एक महिला आउटसोर्सिंग कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों से बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

पार्षद ने कहा कि उनका महिला कर्मचारी से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है और न ही उन्होंने कभी उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार और ठेकों में अनियमितताओं के खिलाफ लगातार आवाज उठाने के कारण कुछ लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं।

उत्तम सैनी ने आरोप लगाया कि नगर निगम से जुड़े दो ठेकेदार उनके खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने नगर निगम में हुए कथित भ्रष्टाचार और बिना टेंडर कार्यों को लेकर कई बार शिकायतें की थीं, जिसके बाद से उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने संबंधित ठेकेदारों के पिछले तीन वर्षों के सभी ठेकों की जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास जारी रहा तो वह कानूनी कार्रवाई करते हुए मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर नगर निगम और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच अब सभी की नजर प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर है।

शेयर करें: