Tuesday, July 21, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
अपराध

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी का ज्ञापन, राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 21 Jul 2026, 09:22 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी का ज्ञापन, राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग

मेरठ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कथित गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज का सम्मान किया जाना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की कार्रवाई कानून और संविधान की मर्यादा के अनुरूप एवं निष्पक्ष होनी चाहिए। पार्टी ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

यह ज्ञापन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विपिन चौधरी की ओर से प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मामले में उचित हस्तक्षेप कर संविधान की भावना के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।

शेयर करें: