मेरठ। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि उनके साथ ज्योति त्यागी द्वारा लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने मामले में पुलिस से निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को रविंद्र गुर्जर के आवास पर राष्ट्रीय गुर्जर महासभा व पंचायती सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा गुर्जर सभा के अन्य पदाधिकारी पहुंचे और पूरे प्रकरण पर चर्चा की। इस दौरान रविंद्र गुर्जर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 12 नवंबर 2025 को दर्ज मुकदमे में अभी तक नाम नहीं हटाए हैं और मामले में कार्रवाई लंबित है।
विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित प्रकरण में एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज है। रविंद्र गुर्जर का आरोप है कि पुलिस द्वारा कई बार आरोपी को पकड़ने के बावजूद उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि एसएसपी के निर्देश पर एसपी (ग्रामीण), सीओ और थाना स्तर पर जांच कराई गई, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
रविंद्र गुर्जर ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।