Thursday, July 16, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
स्वास्थ

मेरठ में नकली स्पोर्ट्स सामान की फैक्ट्री पर छापा, 10 लाख का माल जब्त

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 16 Jul 2026, 04:45 PM
मेरठ में नकली स्पोर्ट्स सामान की फैक्ट्री पर छापा, 10 लाख का माल जब्त

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के सूरजकुंड रोड स्थित पूल बाग कॉलोनी में गुरुवार को नकली स्पोर्ट्स सामान बनाने वाली फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की गई। गुड़गांव की ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने नौचंदी पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपये कीमत का कथित नकली माल बरामद किया।

छापेमारी के दौरान 'विशन एंटरप्राइजेज' नामक फैक्ट्री से 'निविया' (Nivia) और 'कोस्को' (Cosco) ब्रांड के नाम से तैयार की जा रही कथित नकली फुटबॉल, वॉलीबॉल, होलोग्राम और शीट कटिंग बड़ी मात्रा में जब्त की गई।

जब्त सामान में शामिल हैं:

निविया वॉलीबॉल – 450

निविया होलोग्राम – 9,600

निविया वॉलीबॉल शीट कटिंग – 660

कोस्को फुटबॉल – 315

कोस्को होलोग्राम – 35,000

कोस्को फुटबॉल शीट कटिंग – 1,550

ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया कि विशन एंटरप्राइजेज कथित रूप से मेरठ के थोक बाजार के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में 'निविया' और 'कोस्को' ब्रांड के नाम से नकली फुटबॉल और वॉलीबॉल की सप्लाई कर रही थी।

उन्होंने दावा किया कि फैक्ट्री संचालक बिशन लाल ने पूछताछ में विभिन्न राज्यों के खरीदारों और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी दी है। इन जानकारियों के आधार पर संबंधित पार्टियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्रांड अधिकारों के उल्लंघन और अन्य संबंधित धाराओं में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: