Friday, July 17, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
स्वास्थ

हस्तिनापुर में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत, बिस्तर में मिला सांप

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 17 Jul 2026, 06:32 PM
हस्तिनापुर में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत, बिस्तर में मिला सांप

मेरठ हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के जे-ब्लॉक स्थित कृष्ण किड्स प्ले स्कूल के संचालक अतुल पवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक आशंका सांप के काटने की जताई जा रही है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात अतुल पवार घर के आंगन में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी दामिनी पवार और छह वर्षीय बेटा कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह पत्नी जब चाय लेकर पहुंचीं तो अतुल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। चादर हटाते ही बिस्तर में सांप दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने सांप को हटाया और अतुल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान उनके पैर पर सांप के दांत जैसे दो निशान भी मिले।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

शेयर करें: