Friday, July 17, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
उत्तर प्रदेश

भूतपूर्व सैनिक ने गैंगस्टर कार्रवाई पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 17 Jul 2026, 07:04 PM
भूतपूर्व सैनिक ने गैंगस्टर कार्रवाई पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

मेरठ। एक भूतपूर्व सैनिक ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई को गलत बताते हुए शासन और पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन थाना प्रभारी ने कथित रूप से रुपये की मांग की थी और मांग पूरी न होने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जिस मुकदमे में उनका नाम बाद में जोड़ा गया, उसमें प्रारंभिक जांच और गिरफ्तार आरोपियों के बयानों में उनका नाम नहीं था। उनका दावा है कि अग्रिम जमानत मिलने के बाद भी उन्हें दोबारा गैंगस्टर एक्ट लगाकर देर रात घर से उठाया गया, जबकि पूरी कार्रवाई सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है।

भूतपूर्व सैनिक ने यह भी दावा किया है कि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य उन्होंने जांच एजेंसियों को उपलब्ध करा दिए हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रखी गई।

शिकायतकर्ता ने मुकदमा संख्या 122/25 तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

शेयर करें: